Septemeber 2016 Current Affairs One line Dose
-
विश्व
में शक्तिशाली संगठन
के रूप में
पहचान रखने वाले
संगठन जी-20 देशों
का सम्मेलन 4 औऱ
5 सिंतबर को चीन
के ग्वांगझू शहर
में आयोजित किया
गया।
-
शिखर
बैठक के अध्यक्ष
और चीन के
राष्ट्रपति शी जिनपिंग
ने 11वें जी-20
सम्मेलन की शुरूआत
की घोषणा की।
इस सम्मलेन में
भारत का प्रतिनिधित्व
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने
किया।
-
टेनिस
खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ग्रैंड
स्लैम में 308 जीत
दर्ज करने वाली
दुनिया की एकमात्र
खिलाड़ी (पुरुष और महिला
दोनों वर्गों में)
बन गई हैं।
उन्होंने
अमेरिकी ओपन के
महिला एकल के
चौथे दौर में
कज़ाकिस्तान की यारोस्लावा
श्वेदोवा को पराजित
कर यह कीर्तिमान
बनाया। इस
जीत के साथ
उन्होंने ग्रैंड स्लैम में
सबसे अधिक जीत
के रोजर फेडरर
के रिकॉर्ड को
पीछे छोड़ा।
- 5 सितंबर
•भारत में सर्वपल्ली
राधाकृणन के जन्मदिन
को शिक्षक दिवस
के रूप में
मनाते हैं।
-
उर्जित
पटेल ने रिजर्व
बैंक ऑफ इंडिया
(आरबीआई) के 24वें
गवर्नर के रुप
में कमान संभाल
ली।
- 4 सितम्बर
को वेटिकन सिटी
सेंट पीटर्स स्क्वेयर
में पोप फ्रांसिस
ने मदर टेरेसा
को संत की
उपाधि से नवाजा।
- चुनाव
आयोग ने अखिल
भारतीय तृणमूल कांग्रेस को
राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता
दे दी है।
पार्टी को यह
मान्यता चुनाव चिह्न आदेश
1968 के तहत तीन
शर्तों में से
एक शर्त पूरी
करने के आधार
पर दी गई
है।
- इस
समय देश में
भारतीय जनता पार्टी,
कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी,
राष्ट्रवादी कांग्रेस
पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी
और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
को राष्ट्रीय
पार्टी का दर्जा
हासिल है।
- इंग्लैंड
ने एक दिवसीय
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में
अब तक का
सर्वाधिक स्कोर 444 रन बनाकर
पाकिस्तान को 169 रन से
हरा दिया। इंग्लैंड
और पाकिस्तान के
बीच ट्रेंटब्रिज में
तीसरे वन-डे
मैच में इंग्लिश
टीम ने निर्धारित
50 ओवरों में 3 विकेट खोकर
444 रन बनाकर एक विश्व
रिकार्ड कायम किया
है। इससे पहले
श्रीलंका ने साल
2006 में नीदरलैंड के खिलाफ
443 रन बनाए थे।
- ब्राज़ील
में डिल्मा रॉउसेफ़
को सीनेट ने
महाभियोग परीक्षण द्वारा पद
से बर्खास्त कर
दिया गया।
- नरम-दक्षिणपंथी पीएमडीबी पार्टी
के नेता मिशेल
टेमर ने ब्राज़ील
के राष्ट्रपति
पद की शपथ
ली है।
- पैरालिंपिक
में पुरुषों की
1500 मीटर की T13 वर्ग की
दौड़ में अल्जीरियाई
एथलीट अब्दीलातीफ बाका
के साथ 3 अन्य
एथलीट्स ने रियो
ओलंपिक में स्वर्ण
पदक विजेता रहे
मैथ्यू सेंटरोवित्ज से तेज
दौड़ लगाई।
- भारत
के देवेंद्र झाझरिया
ने रियो पैरालिंपिक
में जेवलिन थ्रो
(भाला फेंक) F-46 स्पर्धा
में स्वर्ण पदक
जीत कर इतिहास
बनाया। देवेंद्र ने 63.97 मीटर
भाला फेंक कर
अपना ही विश्व
रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2004 के
एथेंस खेलों के
बाद झाझरिया का
पैरालंपिक खेलों में दूसरा
स्वर्ण पदक है।
- रियो
में चल रहे
पैराओलंपिक खेलों में भारत
की दीपा मलिक
ने शॉट-पट
(गोला फेंक) में
रजत पदक जीत
कर भारत के
खेल इतिहास में
अपना नाम दर्ज
कर लिया है।
दीपा ने 4.61 मीटर
तक गोला फेंक
कर दूसरे स्थान
पर रहीं। पैरालिंपिक
खेलों में पदक
जीतने वाली दीपा
पहली भारतीय महिला
बन गई हैं।
- गोला
फेंक में बहरीन
की फातेमा निदाम
ने स्वर्ण पदक
हासिल किया और
ग्रीस की दिमित्रा
कोरकिडा ने कांस्य
पदक मिला है।
- पैराओलंपिक
खेलों में ऊंची
कूद में भारत
को शानदार सफलता
हाथ लगी है।
भारत की ओर
से मरियप्पन थंगावेलु
ने उम्मीदों पर
खरा उतरते हुए
पुरुषों के हाई
जम्प टी-42 में
स्वर्ण पदक जीता।
वरुण भाटी इसी
प्रतिस्पर्धा में कांस्य
पदक जीतने में
सफल रहे। जबकि
रजत पदक अमेरिका
के सैम ग्रेवी
को मिला।
- केंद्रीय
मंत्रिमंडल ने 12 सितम्बर को
GST परिषद और
इसके सचिवालय के
गठन की अधिसूचना
जारी कर दी।
GST परिषद का
गठन संविधान के
अनुच्छेद 278-ए के
तहत किया जाएगा
और इसका सचिवालय
नई दिल्ली में
होगा।।
- अमेरिका
की बेथानी माटेक
सैंड्स और चेक
गणराज्य की लुसी
सफारोवा की जोड़ी
ने साल के
आखिरी ग्रैंड स्लेम
यूएस ओपन में
वुमेन्स डबल्स का खिताब
अपने नाम कर
लिया है।
- यूएस
ओपन टेनिस टूर्नामेंट
के पुरुष वर्ग
का खिताब स्विट्जरलैंड
के स्टेनिसलास वावरिंका
ने जीत लिया
है।
- जर्मनी
की एंजेलिक कर्बर
ने न्यूयॉर्क में
खेले जा रहे
यूएस ओपन टेनिस
चैम्पियनशिप का महिला
एकल खिताब अपने
नाम कर लिया
है। उन्होंने चेक
गणराज्य की कैरोलीना
प्लिसकोवा को हरा
दिया है।
- उत्तर
कोरिया ने 8 सितम्बर
को पुंगए-री
में पांचवा परमाणु
परीक्षण किया। ये परमाणु
परीक्षण 1948 में उत्तर
कोरिया के गठन
की सालगिरह के
मौक़े पर हुआ
है।
- ISRO
अत्याधुनिक मौसम उपग्रह
इनसैट-3डीआर का
प्रक्षेपण कर दिया।
यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा
के सतीश धवन
स्पेस सेंटर से
किया गया। इस
प्रक्षेपण में स्वदेशी
क्रायोजेनिक टेक्नोलॉजी से युक्त
GSLV (जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट
लॉन्च व्हिकल) रॉकेट
का उपयोग किया
गया। इस उपग्रह
से देश में
मौसम संबंधी सेवाओं
का और विस्तार
हो सकेगा।
- भारत
के जीएसएलवी की
ये दसवीं उड़ान
है और इस
उड़ान को जीएसएलवी-एफ05 नाम
दिया गया है।
- जीएसएलवी-एफ05 की
उड़ान में देश
में बनाए गए
क्रायोजेनिक अपर स्टेज
इंजन का इस्तेमाल
किया गया है।
- संयुक्त
राष्ट्र के चार्टर
का संस्कृत में
अनुवाद किया गया
है। इसके अनुवादक
अखिल भारतीय संस्कृत
परिषद के सचिव
डॉ. जितेंद्र कुमार
त्रिपाठी हैं।
- 14वें
भारत-आसियान शिखर
सम्मेलन और 11वें
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन
का 8 सितम्बर को
समापन हो गया।
- प्रत्येक
वर्ष के 14 सितंबर
को हम हिंदी
दिवस के रूप
में मानते है।
- राष्ट्रीय
पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म
‘विसारनाई’ 2017 के ऑस्कर
पुरस्कारों की विदेशी
भाषा फिल्म श्रेणी
में भारत की
आधिकारिक प्रविष्टि होगी। अभिनेता-फिल्मकार धनुष फिल्म
के निर्माता हैं।
- ब्रिटेन
में भारत के
उच्चायुक्त के रूप
में सेवारत नवतेज
सरना को अमेरिका
में भारत का
राजदूत नियुक्त किया गया
है।
- पूर्व
राजनीतिक कैदी आंग
सान सू की
ने म्यांमार में
पहली लोकतांत्रिक सरकार
बनाने के बाद
संयुक्त राष्ट्र महासभा में
अपना पहला संबोधन
दिया
- प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी का
पता बदल गया
है। अब उनका
पता 7 रेसकोर्स रोड
की जगह 7 लोक
कल्याण मार्ग होगा।
- केंद्र
सरकार ने रेल
बजट को अलग
से पेश करने
की 92 साल पुरानी
परंपरा खत्म करने
का फैसला कर
लिया है। रेल
बजट को आम
बजट में ही
मिला दिया जाएगा।
- भारत
ने 20 सितम्बर को
सतह से हवा
में लंबी दूरी
तक मार करने
वाले दो मिसाइलों
का सफल परीक्षण
किया, जो लंबी
दूरी तक मार
करने में सक्षम
(एलआरएसएएम) हैं। यह
परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर
के एकीकत परीक्षण
रेंज ‘आईटीआर’ से
एक मोबाइल लांचर
के जरिये किया
गया। इस मिसाइल
का निर्माण भारत
और इस्राइल द्वारा
संयुक्त रूप से
किया गया है।
- विश्व
बैंक ने जुनैद
अहमद को भारत
में अपने परिचालन
का स्थानीय निदेशक
नियुक्त किया है।
अहमद बांग्लादेश के
हैं।
- इस्लामिक
स्टेट के आतंकियों
की कैद से
बच निकलने में
सफल रही इराकी
युवती नादिया मुराद
को संयुक्त राष्ट्र
की सद्भावना दूत
बनाया है।
- भारतीय
नौसेना का सबसे
शक्तिशाली विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ
नौसेना में शामिल
हो गया है।
मुंबई के मझगांव
यार्ड से मोरमुगाओ
का जलावतरण किया
गया।
- 17वां
गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन
वेनेजुएला में 14 से 18 सितम्बर
तक आयोजित किया
गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी की अनुपस्थिति
में उपराष्ट्रपति हामिद
अंसारी ने इस
गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन
में भारत का
प्रतिनिधित्व किया।
- देश
की सबसे बड़ी
तेल कंपनी इंडियन
आयल कारपोरेशन लि.
के नए चेयरमैन
संजीव सिंह होंगे।
अभी वह इंडियन
ऑयल में रिफाइनरियों
के निदेशक पद
पर कार्यरत हैं।
- जानेमाने
नाटककार और ‘फिर
वही तलाश ‘अधिकार
‘और भी गम
हैं जमाने मेंतथा
‘द ग्रेट मराठा’जैसे प्रसिद्ध
धारावाहिक लिखने वाले रेवती
शरण शर्मा का
23 सितम्बर को निधन
हो गया। वह
92 वर्ष के थे।
- अमेरिका
के राष्ट्रपति बराक
ओबामा ने भारतीय
अमेरिकी चिकित्सक एवं लेखक
अब्राहम वर्गीज को चिकित्सा
के क्षेत्र में
उनके योगदान के
लिए अमेरिका के
सबसे बड़े ‘ह्यूमैनिटीज
पुरस्कार ‘‘नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल’से सम्मानित
किया है।
- इस
साल की प्रतिष्ठित
मैकआर्थर फैलोशिप के लिए
चुने गए कुल
23 वैज्ञानिकों में दो
भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक मनु
प्रकाश और सुभाष
खोट भी शामिल
हैं।
- अमेरिकी
इंटरनेट कंपनी याहू की
सुरक्षा में सेंध
लगाकर हैकर्स ने
करीब 50 करोड अकाउंट्स
से जानकारियां चोरी
कर ली हैं।
अबतक के सबसे
बडे साइबर अपराध
की कंपनी ने
पुष्टि कर दी।
- अफगानिस्तान
की मंत्रिमंडल ने
वहां की संसद
में सिखों के
लिए एक सीट
आरक्षित करने से
संबंधित विधेयक को मान्यता
दी है।
- चीन
के झेंगझाऊ सिटी
में दुनिया का
सबसे बड़ा अस्पताल
बनाया गया है।
यह अस्पताल करीब
5 लाख वर्ग मीटर
में फैला हुआ
है । इस
अस्पताल में करीब
7000 बैड लगाए गए
हैं। इसके पहले
सिचुआन स्थित अस्पताल को
दुनिया का सबसे
बड़ा माना जाता
है जिसमें 4800 बैड
की व्यवस्था है।
- अमेरिका
के यूनिवर्सिटी ऑफ
कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस
के प्रयोगशाला में
स्टेम कोशिका का
उपयोग करते हुए
थ्री-डी फेफड़े
का विकास किया
गया है,।
इससे प्रयोगशाला में
विकसित ऊतक की
मदद से आइडियोपैथिक
पलमोनरी फाइब्रोसिस समेत अन्य
बीमारियों को समझने
की कोशिश की
जाएगी। आइडियोपैथिक पलमोनरी फाइब्रोसिस
फेफड़े से जुड़ी
हुई गंभीर बीमारी
है।
- भारतीय
मूल के अभिनेता-लेखक-निदेशक
अजीज अंसारी एवं
एलान यंग को
‘मास्टर ऑफ नन
के लिए हास्य
श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ
लेखक पुरस्कार से
सम्मानित किया गया।
- भारतीय
बाल चित्र समिति
की ओर से
बच्चों के लिए
आयोजित चार दिवसीय
फिल्म समारोह 19 सितम्बर
से मेघालय में
शुरू हो गया।
- सर्वेक्षण
में पांच भारतीय
संग्रहालयों ने एशिया
के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों
में अपनी जगह
बनायी है। इनमें
लेह का ‘हॉल
ऑफ फेम भारत
की सूची में
शीर्ष पर है
जो यात्रियों को
काफी आकर्षित करता
है। चार अन्य
सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय बागोर की
हवेली (उदयपुर), विक्टोरिया मेमोरियल
हॉल (कोलकाता), सलार
जंग म्यूजियम (हैदराबाद)
और जैसलमेर वार
म्यूजियम (जैसलमेर) हैं।
- बॉलीवुड
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जाने
माने अवॉर्ड ‘स्मिता
पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड
के लिए चुनी
गई हैं। हिन्दी
सिनेमा में उनके
योगदान के लिए
इस अवॉर्ड से
नवाजे जाएंगी।
- इंडियन
स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन
(ISRO) ने भारत की
सबसे एडवांस्ड और
पावरफुल वेदर सैटेलाईट
INSAT-3DR से ली गई
पहली तस्वीर शेयर
की है। ये
तस्वीर 15 सितम्बर को ली
गई थी ।
- सरकार
ने फ्रांस के
साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों
की खरीद के
बहुप्रतिक्षित सौदे को
मंजूरी प्रदान कर दी।
7.878 अरब यूरो के
इस सौदे पर
फ्रांस के रक्षा
मंत्री ज्यां जीन यीव्स
ली ड्रियान और
मनोहर पर्रिकर ने
हस्ताक्षर किए।
- सर्वोच्च
अदालत ने कहा
है कि देश
भर के थानों
में दर्ज होने
वाली एफआईआर को
24 घंटे के भीतर
पुलिस या सरकार
की वेबसाइट पर
अपलोड किया जाना
चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने
कहा कि किसी
तकनीकी कारण से
अगर दिक्कत आती
है तब भी
48 घंटे के भीतर
एफआईआर को अपलोड
करना अनिवार्य होगा।
- केंद्रीय
सड़क एवं परिवहन
मंत्री नितिन गडकरी तथा
सूचना एवं प्रौद्योगिकी
मंत्री रवि शंकर
प्रसाद ने 7 सितम्बर
को डीएल और
आरसी के डिजिटल
मोबाइल ऐप (DigiLocker mobile app) जारी किये।
इस एप से
ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और
वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र
(आरसी) अब मोबाइल
फोन में ही
रखे जा सकेंगे
तथा इन दस्तावेजों
को साथ रखने
की अनिवार्यता खत्म
हो जएगी।
- जी20
शिखर सम्मेलन में
हिस्सा लेने चीन
पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
ब्रिक्स नेताओं की बैठक
में शिरकत की।
चीन के राष्ट्रपति
शी जिनपिंग ने
ब्रिक्स देश ब्राजील,
रूस, भारत, चीन
और दक्षिण अफ्रीका
के नेताओं का
गर्मजोशी से स्वागत
किया।
- प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और
वियतनाम के प्रधानमंत्री
नूआन सुन फुक
के नेतृत्व में
दोनों देशों के
बीच हनोई में
प्रतिनिधिमंडल स्तर की
वार्ता हुई। भारत
और वियतनाम के
बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर
भी हुए।
- प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी 3 सितम्बर को
वियतनाम की राजधानी
हनोई पहुंचे। प्रधानमंत्री
मोदी ने वियतनाम
के प्रधानमंत्री गुएन
शुआन फुक से
मुलाकात की। इस
यात्रा के दौरान
भारत का फोकस
आर्थिक औऱ सामरिक
रिश्तों को मजबूत
करने पर रहेगा।
- भारत
और मिस्र ने
समुद्री परिवहन के क्षेत्र
में सहयोग बढ़ाने
के समझौते पर
हस्ताक्षर किए
हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
और भारत यात्रा
पर आए मिस्र
के राष्ट्रपति
अब्देल फतह अलसिसी
के बीच शिष्टमंडल स्तर
की वार्ता के
बाद इस समझौते
पर हस्ताक्षर
हुए।
- हिंद
महासागर क्षेत्र के देशों
के साथ गहरे
आर्थिक और नौवहन
सुरक्षा संबंधों के इच्छुक
भारत अपने संबंधों
को विस्तार देने
के तहत हिंद
महासागर क्षेत्र संगठन (आईओआरए)
के निर्माण को
प्रतिबद्ध है।
- रेल
मंत्री सुरेश प्रभु ने
1 सितम्बर को इंटरनेट
के माध्यम से
आरक्षित टिकट पर
रेल यात्रा बीमा
का शुभारंभ किया।
इसके तहत रेल
यात्रियों को 92 पैसे में
दस लाख रुपये
का बीमा देने
का प्रावधान है।
- स्वदेशी
एचटीटी 40 बेसिक प्रशिक्षण विमानों
को भारतीय वायुसेना
में शामिल किया
जाएगा। भारतीय वायुसेना ‘मेक
इन इंडिया पहल
के तहत लड़ाकू
विमानों को शामिल
करने जा रहा
है
- दिल्ली
में ब्रिक्स देशों
के राष्ट्रीय सुरक्षा
सलाहकारों की छठी
बैठक हुई। राष्ट्रीय
सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल
ने बैठक की
अध्यक्षता की। बैठक
में ब्राजील, रुस,
चीन और दक्षिण
अफ्रीका ने हिस्सा
लिया।
- अफ़गानिस्तान
के राष्ट्रपति अशरफ
ग़नी दो दिन
के दौरे पर
14 सितम्बर को भारत
पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति
अशरफ गनी के
बीच नई दिल्ली
के हैदराबाद हाउस
में विभिन्न मसलों
को लेकर द्विपक्षीय
वार्ता हुई।
- भारत
और रूस के
बीच रक्षा एवं
सुरक्षा के प्रमुख
क्षेत्रों में सहयोग
सहित द्विपक्षीय संबंधों
की स्थिति की
समीक्षा की। विदेश
मंत्री सुषमा स्वराज ने
रुस के उप
प्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने
समझौतों पर हस्ताक्षर
किए।
- भारत
ने स्वयं को
बेहद संक्रामक र्बड-फ्लू से
मुक्त घोषित कर
दिया है,।
भारत सरकार के
पशुपालन विभाग ने भारत
को पांच सितंबर,
2016 से एविआन इन्फ्लूएंजा (H5N1 – र्बड
फ्लू) मुक्त घोषित
किया है।
- केन्द्रीय
मंत्रिमंडल ने उच्च
शिक्षा की गुणवत्ता
की दिशा में
शोध एवं नवाचार
को बढ़ाने एवं
पिछड़े राज्यों में
तकनीकी शिक्षा के विकास
के लिए 12 सितम्बर
को कुल 22660 करोड़
की आर्थिक सहायता
को मंज़ूरी दी।
-
डाक
विभाग ने जनता
की शिकायतों का
समाधान तत्काल करने के
लिए टोल फ्री
नंबर “1924” जारी किया
है। फिलहाल तीन
भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और
मलयालम में यह
हेल्पलाइन सेवा शुरू
की गई है।
- भारतीय
सेना की सेंट्रल
कमांड की गरुड़
डिवीजन की ओर
से उत्तराखंड के
जंगलों में युद्धाभ्यास
2016 का आयोजन किया जा
रहा है।
- भारत
और स्विट्जरलैंड के
बीच अनियमित प्रवासियों
की वापसी को
लेकर 12 सितम्बर को एक
समझौते को मंजूरी
दी गई।
- केंद्रीय कैबिनेट ने
सीमा सुरक्षा बल
(बीएसएफ) के अधिकारियों
के बहुप्रतीक्षित कैडर
पुनर्गठन को 12 सितम्बर को
मंजूरी दे दी
जिससे 74 नए पदों
का सृजन हुआ
है। इस कदम
का उद्देश्य बल
की संचालनात्मक और
प्रशासनिक क्षमताओं को बढ़ाना
है।
- सरकार
ने पद्म पुरस्कारों के चयन
में पारदर्शिता लाने
और दरबारी संस्कृति तथा
सिफारशों पर अंकुश
लगाने के लिए
मनोनयन प्रक्रिया को जनता
के लिए खोल
दिया है। देश
में ऐसा पहली
बार हो रहा
है, जब पद्म
पुरस्कारों के नामांकन
के लिए सीधे
आम लोगों से
राय मंगाई जा
रही है। कोई भी
भारतीय वेबसाइट (www.padmaawards.gov.in) पर जाकर
पद्म पुरस्कारों के
लिए अपनी पसंद
भेज सकता है।
- देश
के समुद्री सीमाओं
की सुरक्षा हेतु
इंडियन कोस्ट गार्ड यानी
भारतीय तटरक्षक में गश्ती
जहाज सारथी को
शामिल किया गया
है।
- राष्ट्रपति
प्रणब मुखर्जी ने
GST संविधान संशोधन
विधेय़क पर हस्ताक्षर
कर दिए।
- संयुक्त
राष्ट्र के महासचिव
बान की-मून
ने कश्मीर पर
पाकिस्तान के डॉजियर
को ख़ारिज कर
दिया है। मून
ने नवाज शरीफ
से कहा है
कि पाकिस्तान और
भारत को अपने
लंबित मुद्दे वार्ता
के जरिए सुलझाने
चाहिए।
- दिल्ली
हाईकोर्ट ने साफ
कर दिया है
कि भारत में
26 जनवरी 1950 के बाद
और 1 जुलाई 1987 से
पहले पैदा हुए
तिब्बती भारतीय नागरिक हैं।
उन्हें भारतीय पासपोर्ट देने
से इनकार नहीं
किया जा सकता।
- केंद्र
सरकार ने स्मार्ट
सिटी के लिए
27 शहरों की तीसरी
सूची जारी कर
दी। इस सूची
में महाराष्ट्र के
5, तमिलनाडु और कर्नाटक
के 4-4, उत्तर प्रदेश के
3 और मध्य प्रदेश,
राजस्थान और पंजाब
के 2-2 शहरों जबकि आंध्र
प्रदेश, सिक्किम, गुजरात, नगालैंड
और ओडिशा के
एक-एक शहर
को शामिल किया
गया है। जिन
नए शहरों के
नामों की घोषणा
हुई उनमें अमृतसर,
कल्याण-डोम्बिवली, उज्जैन, तिरुपति,
नागपुर, मंगलुरु, वेलौर, थाणे,
ग्वालियर, आगरा, नासिक, राउरकेला,
कानपुर, मुदरै, तुमकुर, कोटा,
तंजावुर, नामची, जालंधर, वाराणसी
और कोहिमा आदि
शामिल हैं। इन
शहरों को स्मार्ट
सिटी की तर्ज
पर विकसित किया
जाएगा, जहां 24 घंटे पानी
और बिजली मुहैया
कराई जाएगी। सॉलिड
वेस्ट मेनेजनेंट को
भी स्मार्ट सिटी
की तर्ज पर
विकसित किया जाएगा।
इन स्मार्ट सिटी
में तेज और
बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी
साथ ही बेहतर
सड़कें भी होंगी
- पांच
साल से कम
उम्र के बच्चों
की मृत्यु दर
में 8.16 फीसद की
कमी आई है।
- जम्मू-कश्मीर के उरी
में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों
ने सैन्य शिविर
पर हमला किया।
इस हमले में
सेना के 20 जवान
शहीद हो गए।
सेना द्वारा की
गई जवाबी कार्रवाई
में चार आतंकी
भी मारे गए
- केंद्रीय
सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) केवी
चौधरी 25 से 27 सितम्बर के
बीच पाकिस्तान में
होने वाले दक्षेस
देशों की भ्रष्टाचार
निरोधक एजेंसियों के सम्मेलन
में शामिल होंगे।
इस तरह का
सम्मेलन पहली बार
हो रहा है।
- नेपाल
के प्रधानमंत्री पुष्प
कमल दहल प्रचंड
4 दिन के दौरे
पर 15 सितम्बर को
भारत पहुँचे। इस
बार पदभार ग्रहण
करने के बाद
यह उनका पहला
विदेशी दौरा है।
- प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी
ने 17 सितम्बर को
अपना 66वां जन्मदिन मनाया।
अपने जन्मदिन के
मौके पर प्रधानमंत्री
ने गुजरात के
दाहोद स्थित लिमखेड़ा
में जनजातीय विकास
संबंधी कई योजनाओं
की शुरुआत की।
- अल्पसंख्यकों
को करीब लाने
के लिए सरकार
29 सितम्बर से एक
ऐसी पंचायत शुरू
की है, जिसमें
मुसलमान और दूसरे
अल्पसंख्यक समुदाय के लोग
हिस्सा लेंगे। मोदी सरकार
ने इस पंचायत
का नाम ‘प्रगति
पंचायत दिया है।
‘
- भारत
और पाकिस्तान के
बीच बढ़ते तनाव
को देखते हुए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने
इस्लामाबाद में होने
वाले सार्क सम्मेलन
में भाग न
लेने का फैसला
किया है।
- संयुक्त
राष्ट्र महासभा के 71वें
सत्र को विदेश
मंत्री सुषमा स्वराज ने
26 सितम्बर को संबोधित
किया। अपने संबोधन
में विदेश मंत्री
ने पाकिस्तान को
बेनकाब किया साथ
ही आतंकवाद को
राष्ट्रीय नीति के
रुप में इस्तेमाल
करने का आरोप
लगाया।
- भारत
ने पाकिस्तान पर
कूटनीतिक तरीके से शिकंजा
कसते हुए सिंधु
नदी जल संधि
के तहत पाकिस्तान
के प्रति बरती
जा रही उदारता
पर पुर्नविचार की
बात कही है।
- भारतीय
अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
26 सितम्बर को श्रीहरिकोटा
में सतीश धवन
अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी 35 राकेट के
ज़रिये पहली बार
एकसाथ दो अलग-अलग कक्षाओं
में 8 उपग्रह स्थापित
किया। इसरो का
ये अब तक
का सबसे मुश्किल
और बड़ा मिशन
है।
- भारतीय
वायु सेना के
टाइगर स्कवाड्रन ने
हवा से हवा
में मार करने
वाली लंबी दूरी
की मीका मिसाइल
का 24 सितम्बर को
उन्नत लड़ाकू विमान
मिराज-2000 से सफल
परीक्षण कर बड़ी
उपलब्धि हासिल की ।
- अमेरिकी
रक्षा विभाग ने
भारत को पोत
भेदी हारपून मिसाइलों
की आपूर्ति करने
के लिए बोइंग
को आठ करोड़
10 लाख डॉलर से
अधिक की राशि
का करार दिया
है।
- श्रीलंका
मलेरिया मुक्त हो गया
है। 5 सितम्बर को
विश्व स्वास्थ्य संगठन
यानी WHO ने इसकी
घोषणा की। श्रीलंका
को इस बीमारी
से निपटने में
सिर्फ दस साल
लगे।
- अमेरिका
और चीन जलवायु
परिवर्तन के संबंध
में कार्बन उत्सर्जन
कम करने को
लेकर पेरिस समझौते
पर राजी हो
गए हैं। अमेरिका
के राष्ट्रपति बराक
ओबामा और चीन
के राष्ट्रपति शी
जिनपिंग ने बैठक
के दौरान जलवायु
परिवर्तन के संबंध
में कार्बन उत्सर्जन
कम करने को
लेकर पेरिस समझौते
पर अपनी सहमति
प्रकट की।
- अमेरिका
के ‘क्लस्टर बमों
के अंतिम निर्माता
इन विवादास्पद हथियारों
का उत्पादन बंद
कर देंगे। नागरिकों
को मार डालने
या अपंग बना
देने की क्षमता
रखने वाले इन
हथियारों को अधिकतर
सरकारों ने प्रतिबंधित
किया हुआ है।
- उज्बेकिस्तान
के राष्ट्रपति इस्लाम
करीमोव का 2 अगस्त
को देहांत हो
गया। अठहत्तर साल
के करीमोव मस्तिकाघात
के कारण अस्पताल
में भर्ती थे।
- सिंगापुर
में हिंद महासागर
सम्मेलन चल रहा
है। दो दिन
के इस सम्मेलन
का उद्देश्य हिंद
महासागर के देशों
और प्रमुख समुद्री
साझेदारों को एक
मंच पर लाना
और आपसी हितों
के मसलों तथा
चिंताओं पर एकसाथ
विचार विमर्श करना
है। सम्मेलन में
हिस्सा लेने के
लिए विदेश राज्य
मंत्री एमजे अकबर
सिंगापुर गए हुए
हैं।
- ब्राजील
के अभियोजकों ने
पूर्व राष्ट्रपति लुईज
इनासिवो लूला दि
सिल्वा, उनकी पत्नी
और छह अन्य
के खिलाफ 15 सितम्बर
को भ्रष्टाचार का
मामला दर्ज किया।
लूला 2003 से 2010 तक ब्राजील
के राष्ट्रपति रहे।
- अंतरिक्ष
में स्थाई स्पेस
स्टेशन बनाने की अपनी
महत्वकांक्षी योजना के तहत
चीन ने 15 सितम्बर
को अपनी दूसरी
प्रायोगिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला का
प्रक्षेपण किया। चीन का
लक्ष्य 2022 तक अंतरिक्ष
में मनुष्यों के
रहने योग्य प्रयोगशाला
का निर्माण करना
है।
- अमेरिका
और इजरायल ने
38 अरब डालर के
अमेरिकी सैन्य सहायता के
पैकेज पर सहमति
जताई है। अमेरिकी
सैन्य सहायता के
लिए किसी भी
देश के साथ
किया गया यह
अब तक का
सबसे बड़ा सौदा
है।
- सीरिया
में 2011 से जारी
हिंसा का दौर
12 सितम्बर को थम
गया। विद्रोही गुटों
की आशंका के
बीच लागू संघर्ष
विराम शुरुआत में
48 घंटे तक प्रभावी
रहेगा।
- रूस
की सेना की
एक टुकड़ी पाकिस्तान
की सेना के
साथ संयुक्त युद्धाभ्यास
के लिए 23 सितम्बर
को रावलपंडी पहुंची।
पाकिस्तान तथा रूस
के सैनिक यहां
दो सप्ताह के
संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग
लेंगे। दोनों देशों के
संयुक्त अभ्यास का नाम
मैत्री 2016 दिया गया
है।
- चीन और
रूस दक्षिण चीन
सागर में आठ
दिन का संयुक्त
नौसेना अभ्यास शुरू किया।
चीन के ऐतिहासिक
दावों को अंतरराष्ट्रीय
न्यायाधिकरण में खारिज
होने के बाद
यहां किसी देश
का पहला युद्धाभ्यास
होगा।
- अमेरिकी सीनेट ने सउदी अरब को एक अरब डॉलर से
ज्यादा के अमेरिका निर्मित टैंक और हथियार बेचने की ओबामा प्रशासन की योजना का समर्थन
किया है। पाकिस्तान स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म डेजिगनेटेड एक्ट नाम से पेश किए गए
इस बिल पर अमेरिकी प्रशासन को चार महीने के अंदर विचार करना होगा।
- चीन में
तूफान ‘मेगी’ से बड़ी
तबाही हुई है।
तूफान चीन के
झेजियांग, फजियान और जियांग्सी
प्रांतों के 16 शहरों तक
फैल गया है
और इससे कम
से कम 20.9 लाख
लोग प्रभावित हुए
हैं।
- अमेरिका की संसद
ने 29 सितम्बर को
राष्ट्रपति बराक ओबामा
के वीटो के
खिलाफ ध्वनिमत से
प्रस्ताव पारित हो गया।
ओबामा ने 9/11 हमलों
के पीड़ितों के
परिजनों को सऊदी
अरब के खिलाफ
मुकदमे की इजाजत
दिए जाने वाले
विधेयक के खिलाफ
वीटो का इस्तेमाल
किया था।
- अमेरिका ने जेफ्री
डेलारेंटिस को क्यूबा
का राजदूत नियुक्त
किया है। क्यूबा
में किसी अमेरिकी
राजदूत की यह
नियुक्ति पचास साल
बाद हुई है।
- भारत के
बाद भूटान, बांग्लादेश
और अफगानिस्तान ने
भी इस्लामाबाद में
नवंबर में होने
वाले दक्षेस सम्मेलन
में हिस्सा लेने
से इनकार कर
दिया।
- कोलंबिया सरकार और
वामपंथी फार्क (एफएआरसी) विद्रोही
बल ने करीब
50 साल से जारी
संघर्ष को समाप्त
करने के लिए
ऐतिहासिक शांति समझौते पर
27 सितम्बर को हस्ताक्षर
किए।
- पाकिस्तान की नेशनल
असेम्बली ने 26 सितम्बर को
हिन्दू विवाह विधेयक 2016 को
अपनी स्वीकृति दे
दी। इस विधेयक
के पारित होने
के बाद अब
पाकिस्तान में रहने
वाले हिन्दुओं के
लिए एक अलग
विशद विवाह कानून
बन गया है।
- जॉर्डन के सुल्तान
ने हानी अल-मुल्की को फिर
से प्रधानमंत्री नियुक्त
कर दिया है
और उन्हें नई
सरकार बनाने का
आदेश दिया है।
20 सितंबर को संसदीय
चुनाव हुए थे,
जिसमें संसद की
130 सीटों में से
अधिकांश पर सुल्तान
के समर्थकों ने
जीत हासिल की
थी।
- उच्चतम न्यायालय के
आदेश पर कालेधन
पर बने विशेष
जाँच दल (एसआईटी)
ने भारतीय रिजर्व
बैंक (आरबीआई) को
निर्देश दिया है।
निर्देश में कहा
गया है कि
आरबीआई मुद्रा विनिमय, देश
से बाहर पड़ी
निर्यात की आमदनी
तथा आयात के
बदले किए अग्रिम
भुगतान के बारे
में आँकड़े राजस्व
विभाग के साथ
ऑनलाइन साझा करने
के लिए प्रणाली
विकसित करे।
- अब 21,000 रपए वेतन
वाले भी कर्मचारी
राज्य बीमा निगम
(ESIC) की स्वास्य बीमा योजना
के दायरे में
होंगे। अभी इसका
लाभ अधिकतम 15,000 रपए
के वेतन पाने
वालों के लिए
सीमित है।
- प्रवर्तन निदेशालय ने
समस्याओं में फंसे
व्यवसायी विजय माल्या
की 6,630 करोड़ रपए की
संपत्ति कुर्क करने का
आदेश दिया है।
मनी लांड्रिंग के
मामले में ईडी
ने शराब कारोबारी
और उसके सहयोगियों
के फार्म हाउस,
फ्लैट और एफडी
जब्त किए हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के
चेयरमैन मुकेश अंबानी ने
अपनी कंपनी के
मोबाइल टेलीफोन नेटवर्क का
1 अगस्त को शुभारंभ
कर दिया। इस
नेटवर्क का नाम
‘जियो’ दिया गया
है। मुकेश अंबानी
ने ‘जियो के
लॉन्च को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की
पहल डिजिटल इंडिया
को समर्पित किया
है। ‘
- देश के
दूरसंचार क्षेत्र में विलय
के अब तक
के सबसे बड़े
सौदे में रिलायंस
कम्युनिकेशंस (आरकाम) तथा एयरसेल
ने 14 सितम्बर को
अपने वायरलेस कारोबार
को मिला कर
एक नई कंपनी
बनाने की घोषणा
की। नई कंपनी
की संपत्ति 65,000 करोड़
रपए की होगी।
- भारत की
शीर्ष महिला बैंकर
एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य
विश्व की दूसरी
सबसे ताकतवर बैंकिंग
महिला अधिकारी बन
गई हैं। पहला
स्थान यूरोपियन यूनियन
की प्रमुख बैंक
सेंटेंडर की प्रमुख
ऐना बोटीन को
मिला है।
- सरकार सभी कारों
में एयरबैग व
ओवरस्पीड अलार्म प्रणाली लगाना
अनिवार्य करने जा
रही है। इसके
साथ ही सड़कों
पर सीसीटीवी लगाए
जाएंगे ताकि नियम
तोड़ने वाले चालकों
को काबू किया
जा सके।
- भारतीय स्टेट बैंक
(एसबीआई) ने किलरेस्कर
आयल इंजंस लि.
(केओईएल) द्वारा बनाए जा
रहे पावर टिलर्स
की खरीदारी के
लिए छोटे एवं
गरीब किसानों को
वित्त पोषण प्रदान
करने के लिए
एक समझौता ज्ञापन
(एमओयू) पर हस्ताक्षर
किए।
- बैंक आफ
इण्डिया, यूनियन बैंक व
जापान स्थित दाइची
के संयुक्त उद्यम
एसयूडी लाइफ (स्टार-यूनियन
दाइची लाइफ इंश्योरेंस
कंपनी लि.) ने
नया एंडामेंट प्लान
‘एसयूडी लाइफ आदर्श
लांच किया है।
यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टीसिपेटिंग
एंडॉमेन्ट बीमा प्लान
है और पांच
साल की सीमित
प्रीमियम भुगतान अवधि के
साथ गांरटीड परिपक्वता
का लाभ देता
है।
- पेप्सिको की सीईओ
तथा चेयरमैन इंदिरा
नूयी को फार्च्यून
की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली
महिला की सूची
में जगह मिली
है। वह इस
सूची में एकमात्र
भारतीय मूल की
महिला हैं।
- केंद्रीय मंत्री वैंकेया
नायडु ने 23 सितम्बर
को विशाखापट्टनम ने
20वें भारत अंतरराष्ट्रीय
समुद्री खाद्य प्रदर्शनी-2016 का
उद्घाटन किया।
- आंध्रा बैंक ने
अपने ग्राहकों को
स्वास्य एवं साधारण
बीमा उपलब्ध कराने
के लिए सिगना
टीटीके कंपनी लि. तथा
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस
कंपनी लि. के
साथ गठजोड़ किया
है।
- GST के
अहम मुद्दों पर
फैसला लेने के
लिए बनाई गई
GST काउंसिल की
पहली बैठक 23 सितम्बर
को नई दिल्ली
में हुई। वित्त
मंत्री अरुण जेटली
ने बैठक की
अध्यक्षता की। बैठक
के दौरान टैक्स
की दर, सामानों
पर छूट सहित
कई मुद्दो पर
चर्चा हुई।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के
प्रमुख मुकेश अंबानी को
लगातार नौंवे साल भारत
की सबसे धनी
हस्ती आंका गया
है और उसकी
निवल संपत्ति बढ़कर
22.7 अरब डालर हो
गई है।
- स्वतंत्रता सेनानियों में
से प्रत्येक की
मासिक पेंशन में
करीब पांच हजार
रुपये की वृद्धि
की गयी। पीएम
मोदी की अध्यक्षता
में हुई कैबिनेट
बैठक में सभी
श्रेणियों के स्वतंत्रता
सेनानियों, उनके जीवनसाथी
एवं आश्रितों को
20 प्रतिशत बढ़ी हुई
- क्रेडिट या डेबिट
कार्ड से ट्रांजेक्शन
करने के लिए
अगले साल से
पिन डालने की
जरूरत नहीं होगी।
इसकी जगह अंगूठे
के निशान या
आंख की पुतली
से भी ट्रांजेक्शन
पूरा हो जाएगा।
रिजर्व बैंक ने
एक अधिसूचना में
बैंकों को निर्देश
दिया है कि
वे
- पेट्रोलियम निर्यातक देशों
के समूह यानी
ओपेक, साल 2008 के
बाद पहली बार
अपने तेल उत्पादन
में कमी करने
के लिए राजी
हो गया है।
ओपेक अब दो
फीसदी की कटौती
के बाद 32.5 मिलियन
बैरेल कच्चे तेल
का प्रतिदिन उत्पादन
करेगा, जबकि वर्तमान
में इसकी उत्पादन
क्षमता 33.24 मिलियन बैरेल प्रतिदिन
है।
- सरकार ने 2016-17 की
अक्टूबर-दिसम्बर तिमाही के
लिए लघु बचत
योजनाओं पर ब्याज
दरों में 0.1 प्रतिशत
की कटौती की
है। इससे लोक
भविष्य निधि (पीपीएफ), किसान
विकास पत्र, सुकन्या
समृद्धि योजना समेत अन्य
लघु बचत योजनाओं
पर रिटर्न कम
मिलेगा
- भारत 2016-17 के लिए
वैश्विक स्पर्धा क्षमता सूचकांक
में 16 पायदान ऊपर उठकर
39वें स्थान पर
पहुंच गया है।
विश्व आर्थिक फोरम
की रिपोर्ट के
अनुसार लगातार दूसरे वर्ष
भारत 138 देशों की सूची
में सोलह स्थान
ऊपर आया है।
- केंद्र ने सार्वजनिक
क्षेत्र की हिंदुस्तान
केबल्स लि. (एचसीएल)
को बंद करने
का फैसला लिया
है। इसके लिए
4777 करोड़ रपए का
पैकेज दिया गया
है। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी की अध्यक्षता
में केंद्रीय मंत्रिमंडल
ने 28 सितम्बर को
कोलकाता स्थित हिंदुस्तान केबल्स
लि. को बंद
करने को मंजूरी
दी।
- बिहार में 5 से
18 साल के बच्चों
में कुपोषितों की
संख्या सर्वाधिक है। यह
आंकड़ा साल 2014 के
वाषिर्क स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट
‘क्लीनिकल एंथ्रोपोमेट्रिक एंड बायोकेमिकल
(सीएबी) सर्वे का है।
- उच्चतम न्यायालय ने
5 सितम्बर को कर्नाटक
सरकार को निर्देश
दिया कि तमिलनाडु
में किसानों की
हालत सुधारने के
लिए अगले 10 दिन
तक उसे प्रति
दिन 15,000 क्यूसेक कावेरी जल
छोड़ा जाए
- दिल्ली के प्रगति
मैदान में आयोजित
22वें पुस्तक मेले
का 4 सितम्बर को
समापन हो गया।
- जम्मू एवं कश्मीर
के युवाओं को
खेल गतिविधियों से
जोड़ने के इरादे
से प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने 200 करोड़
रूपये के विशेष
पैकेज की घोषणा
की। इस पैकेज
के ज़रिए राज्य
के सभी जिलों
में इंडोर खेल
हाल का निर्माण
किया जाएगा। श्रीनगर
और जम्मू में
दो स्टेडियमों को
इस पैकेज के
तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर
का बनाया जाएगा।
- राज्यसभा से इस्तीफा
देने वाले भाजपा
नेता नवजोत सिंह
सिद्धू ने अलग
पार्टी बनाने और पंजाब
विधानसभा चुनाव में उतरने
की तैयारी की
दिशा में पहला
कदम बढ़ा दिया
है।
- तमिलनाडु सरकार ने
1 अगस्त को घोषणा
की कि महिला
सरकारी कर्मचारियों का मातृत्व
अवकाश छह माह
से बढ़ाकर नौ
माह किया जाएगा।
- सिक्किम को देश
का स्वच्छतम राज्य
पाया गया है
तथा इसके सभी
चार जिलों को
सेनीटेशन एवं साफ
सफाई में शीर्ष
10 जिलों में रखा
गया है। पेयजल
एवं स्वच्छता मंत्रालय
द्वारा जारी स्वच्छ
सर्वेक्षण ग्रामीण 2016 रिपोर्ट के अनुसार
सिक्किम को 100 में से
98.2 प्रतिशत अंक मिले
हैं। यह रैकिंग
स्वच्छ शौचालयों वाले घरों
के प्रतिशत के
आधार पर निकाली
गयी है।
- जम्मू-कश्मीर में
28 सितम्बर को प्रधानमंत्री
उज्ज्वला योजना की शुरुआत
हुई। इस मौके
पर श्रीनगर में
आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश
की मुख्यमंत्री महबूबा
मुफ्ती, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक
गैस मंत्री धर्मेन्द्र
प्रधान ने उज्ज्वला
योजना की शुरुआत
करते हुए लाभार्थियों
को गैस कनेक्शन
दिए।
- गुड़गांव का नाम
बदलकर गुरुग्राम आधिकारिक
रुप से मंजूर
कर लिया गया
है। केंद्र द्वारा
मंजूरी दिए जाने
के बाद अब
इस शहर को
गुरुग्राम के तौर
पर जाना जाएगा।
दिल्ली से सटे
गुरुग्राम, हरियाणा का कॉरपोरेट
हब है।
- विश्व की नंबर
एक महिला युगल
खिलाड़ी भारत की
सानिया मिर्जा और उनकी
जोड़ीदार चेक गणराज्य
की बारबोरा स्ट्राइकोवा
को यूएस ओपन
टेनिस टूर्नामेंट के
महिला युगल क्वार्टर
फाइनल में हार
के साथ बाहर
होना पड़ा। टूर्नामेंट
में सानिया-बारबोरा
की जोड़ी को
कैरोलीन गार्सिया तथा क्रिस्टीना
म्लोदेनोविच ने हराया।
- पूर्व तेज गेंदबाज
जहीर खान को
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी)
का मानद आजीवन
सदस्य बनाया गया
है। वह यह
सम्मान पाने वाले
24वें भारतीय क्रिकेटर
हैं। पिछले महीने
वीरेंद्र सहवाग को भी
मानद आजीवन सदस्य
बनाया गया था।
- पूर्व भारतीय क्रिकेटर
आर. श्रीधर न्यूजीलैंड
के खिलाफ खेली
जाने वाली तीन
टेस्ट मैचों की
सीरीज के लिए
भारतीय टीम के
पुन: फील्डिंग कोच
बनाए गए हैं।
वह अभय शर्मा
का स्थान लेंगे
।
- भारत के
स्वास्थय एवं परिवार
कल्याण मंत्रालय ने अब
तक का सबसे
बड़ा कुष्ठ, रोग
निदान अभियान (एलसीडीसी)
शुरू किया है।
यह अभियान 5 सितंबर,
2016 से 19 राज्यों/केंद्र शासित
प्रदेशों के 149 जिलों में
शुरु कर दिया
गया है।
- हरियाणा सरकार ने
रियो ओलंपिक में
कांस्य पदक जीतने
वाली महिला पहलवान
साक्षी मलिक को
रोहतक स्थित महर्षि
दयानंद विश्वविद्यालय में कुश्ती
निदेशक नियुक्त करने की
घोषणा की है।
- टीवी ब्राडकास्टर
निकाय भारतीय ब्राडकास्टिंग
फाउंडेशन ने 2 अगस्त
को जी इंटरटेन्मेन्ट
इंटरप्राइजेज के प्रबंध
निदेशक और सीईओ
पुनीत गोयनका को
अपना अध्यक्ष निर्वाचित
किया है।
- लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन
रावत ने 1 अगस्त
को भारतीय थल
सेना के उप
प्रमुख का पदभार
संभाल लिया। रावत
इसके पहले सेना
की दक्षिणी कमान
के कमांडर थे।
इन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एमएमएस
राय का स्थान
लिया है, जो
इनसे पहले उप
सेना प्रमुख थे
।
- डा. केके
अग्रवाल को इंडियन
मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया
है।
- बायोकान की चेयरपर्सन
किरण मजूमदार शा
को फ्रांस का
सबसे बड़ा सम्मान
‘नाइट आफ नेशनल
आर्डर आफ द
फ्रेंच लीजन आफ
आनर (Knight of the National
Order of the French Legion of Honour) का
खिताब दिया है।
यह सम्मान नियंत्रण
स्तर पर जैव
विज्ञान तथा शोध
क्षेत्र में उनके
उल्लेखनीय योगदान के लिए
दिया गया है।
- चीन ने
11 सितम्बर को नानजिंग
शहर में पहली
स्काई ट्रेन पटरी
पर उतारी। जर्मनी
और जापान के
बाद अब चीन
स्काई ट्रेन विकसित
करने वाला दुनिया
का तीसरा देश
हो गया है।
- स्पेन की टैल्गो
ट्रेन ने दिल्ली
से मंबई के
बीच का अपना
आखिरी ट्रायल 11 सितम्बर
को पूरा कर
लिया।। 1,384 किलोमीटर की यात्रा
12 घंटे से भी
कम समय में
पूरी की।
- अमेरिका के प्रवासी
तमिलों के एक
संगठन ने भ्रष्टाचार
के खिलाफ संघर्ष
और सरकारी क्रिया-कलापों में ज्यादा
पारदर्शिता लाने की
कोशिशों के लिए
वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रहमण्यम
स्वामी को ‘तमिल
रत्न’ से सम्मानित
किया है। ‘द
अमेरिका तमिल संगम
ने स्वामी को
‘तमिल रत्न से नवाजा
है।
- वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर
विश्वनाथ त्रिपाठी को वर्ष
2015 के साहित्य पुरस्कार ‘भारत
भारती सम्मान से
नवाजा
No comments:
Post a Comment