Thursday 29 December 2016

June 2016 Current Affairs One Line Dose


  • केंद्र सरकार ने ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग 42 के अंगूल-संबलपुर खंड को चार लेन करने की मंजूरी प्रदान की 
  • भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई समेत चार भारतीयों को अमेरिकी गौरव पुरस्कार 
  • एनटी अवॉर्ड्स में रवीश कुमार को बेस्ट हिन्दी एंकर पुरस्कार प्रदान किया गया 
  • भारतीय डाक ने व्यक्ति और कॉरपोरेट के लिएमाय स्टाम्प ' योजना प्रारंभ किया 
  • सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकों को ट्रांसजेंडर की श्रेणी में शामिल करने से इनकार किया 
  • प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक केजी सुब्रह्मण्यन का निधन 
  • CSIR-CIMFR द्वारा कोयला आपूर्ति कम्पनियों के साथ कोयला गुणवत्ता विश्लेषण हेतु समझौता 
  • भारतीय मूल के राजेश अग्रवाल लंदन के डिप्टी मेयर नियुक्त 
  • चीन ने दूसरा शिजियन-16 सीरीज उपग्रह प्रक्षेपित किया 
  • भारत ने ओडिशा में जमीन से हवा में वार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया 
  • स्वदेश निर्मित हेवीवेट टॉरपीडो वरुणास्त्र नौसेना में शामिल 
  • सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने तोशिहिरो सुजुकी को सीईओ नियुक्त किया 
  • WHO द्वारा पीटर सलमा विश्व स्वास्थ्य संगठन आपातकाल कार्यक्रम के प्रमुख नियुक्त 
  • असम में बाढ़ से राहत हेतु ऑपरेशन जलराहत आरंभ 
  • कृषि तथा कृषक कल्याण विषय के साथ 29 June को वर्ष 2016 का सांख्यिकी दिवस मनाया गया 
  • वैज्ञानिकों ने 3D प्रिंटिंग के लिए स्टेम सेल्स से बायोइंक बनाया 
  • एन एस विश्वनाथन को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया 
  • मानव पूंजी सूचकांक में भारत 105वें स्थान पर 
  • संजीव राजपूत ने आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीता 
  • इथोपिया, बोलीविया, स्वीडन एवं कजाखिस्तान UNSC के अस्थायी सदस्य बने 
  • गुडनी जोहेनसन आइसलैंड के राष्ट्रपति निर्वाचित 
  • IIFA 2016 पुरस्कारों में 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट फिल्म, 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में 20 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया 
  • स्वीडन ने विश्व की पहली इलेक्ट्रिक रोड का उद्घाटन किया 
  • भारत कॉरपोरेट धोखाधड़ी की 'मेरिट लिस्ट' में तीसरे स्थान पर 
  • उत्तर प्रदेश में सभी प्राकृतिक आपदाओं को राज्य आपदा माना जायेगा 
  • नोकिया ने संजय मलिक को भारत ईकाई का प्रमुख बनाया 
  • भारत भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था(MTCR) का 35वां सदस्य बना 
  • भारत ने शंघाई सहयोग संगठन की पूर्ण सदस्यता के लिए मेमोरेंडम ऑफ़ ऑब्लिगेशन पर हस्ताक्षर किए 
  • लालचंद राजपूत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त 
  • चीन ने प्रकाश प्रदूषण से निपटने हेतु पहला डार्क स्काई रिज़र्व आरंभ किया 
  • अंजू बाबी जार्ज और पुलेला गोपीचंद कोखेलो इंडियाका सदस्य बनाया गया 
  • प्रोफेसर संजय मित्तल वर्ष 2015 के जी डी बिड़ला पुरस्कार से सम्मानित 
  • भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने ISSF विश्व कप-2016 में रजत पदक जीता 
  • नेपाल ने नागरिकों के अफगानिस्तान, इराक एवं सीरिया में कार्य करने पर प्रतिबन्ध लगाया 
  • International Olympic Day 23 जून को विश्वभर में मनाया गया 
  • अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस 25 जून को विश्व भर में मनाया गया 
  • दार्जिलिंग जूलॉजिकल पार्क को लन्दन के दुदले जूलॉजिकल गार्डन से मिलेगा हिम तेंदुआ 
  • केंद्र सरकार ने दुपहिया वाहनों को सीएनजी से चलाने के लिए भारत का पहला पायलट प्रोग्राम लॉन्च किया 
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ब्रेक्सिट मतदान के बाद इस्तीफे की घोषणा की 
  • ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन से अलग हुआ 
  • मर्सर ने महंगे शहरों के सर्वेक्षण की सूची जारी की, भारत में मुंबई सबसे महंगा शहर 
  • अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त 
  • टेक महिंद्रा ने ब्रिटेन की बीआईओ एजेंसी का अधिग्रहण किया 
  • अवीक सरकार ने एबीपी ग्रुप के मुख्य संपादक पद से इस्तीफ़ा दिया 
  • अनुपम पाहुजा को पेपाल के लिए प्रबंध निदेशक और भारतीय कारोबार का प्रबंधक नियुक्त किया गया 
  • अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के। 23 June 2016 मनाया गया\ 
  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 23 जून को मनाया गया 
  • नासा ने एक नए ग्रह 'के2-33बी' का पता लगाया 
  • सॉफ्टबैंक ने केन मियोची को अध्यक्ष एवं सीओओ पद हेतु चयनित किया 
  • भारत ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला जीती 
  • अंजू बॉबी जॉर्ज ने केरल खेल परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया 
  • वैज्ञानिकों ने मानव जीनोम परियोजना "राइट टू सिंथेसाइज इंटायर जीनोम" की घोषणा की 
  • केंद्रीय कैबिनेट ने मेगा स्पैक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दी 
  • ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणवली ने ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता 
  • दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने बेहद पतले और लचीले सौर सेल बनाने में सफलता हासिल की 
  • ISRO ने श्रीहरिकोटा से 20 सेटेलाईट प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया. ISRO द्वारा 20 सेटेलाईट PSLV C-34 से प्रक्षेपित किये गये. दूसरे देशों में अमेरिका, जर्मनी, कनाडा एवं इंडोनेशिया के सेटेलाईट शामिल हैं. जबकि दो सेटेलाईट सत्याबामा यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, पुणे के लिए प्रक्षेपित किये गये. 
  • सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष निकेश अरोड़ा ने इस्तीफ़ा दिया 
  • अरिंदम घोष गुलाबी गेंद से शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनें 
  • चीन का सनवे तायहुलाइट विश्व का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर घोषित 
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयं मंच हेतु एप्प बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और एआईसीटीई में समझौता 
  • केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दी 
  • हिंदुस्तान ऐरोनौटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत के स्वदेशी प्रशिक्षण विमान एचटीटी-40 
  • पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री हेपेटाइटिस-सी राहत कोष आरंभ किया 
  • कन्नड़ फिल्म 'तिथि' ने 19वें शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता 
  • मंगल ग्रह के गड्ढे का नाम नेपाल के भूकंप प्रभावित गांव लांगटांग के नाम पर रखा गया 
  • केंद्र सरकार ने खाद्य पदार्थों में पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग पर रोक लगायी 
  • वर्जीनिया राजी रोम की पहली महिला मेयर बनीं 
  • विश्व भर में 21 June अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-मनाया गया 
  • भारत के पहले महिला फाइटर बैच में 3 पायलट (अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत, मोहना सिंह) शामिल 
  • नासा ने एक्स-57 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक रिसर्च विमान लॉन्च किया 
  • बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड हैदराबाद में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी संयंत्र लगाएंगेभारत और थाईलैण्ड ने संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए 
  • विश्व शरणार्थी दिवस 20 जून को विश्व भर में मनाया गया 
  • भारत ने बुडापेस्ट ओपन एथलेटिक्स मीट की जैवलिन थ्रो स्पथर्धा में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीता 
  • शहरी बिजली वितरण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संपर्क बनाने के लिएऊर्जामोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ 
  • बिपिन आर पटेल गुजरात चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष नियुक्त 
  • मर्सडीज़ ड्राईवर निको रोसबर्ग ने यूरोपियन ग्रां प्री जीती 
  • ऑस्ट्रेलिया ने हीरो हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी- 2016 का खिताब जीता 
  • उत्तरी अमेरिका में पहली बार डॉल्फिन के लिए अभयारण्य आरंभ किया जायेगा 
  • नेट-न्यूट्रीलिटी रूल्स को अमेरिकी अपील न्यायालय ने वैध बताया 
  • ओबामा ने भारतीय मूल की कमला शिरीन को मलेशिया की राजदूत नामित किया 
  • DBS बैंक ने नीरज मित्तल को संस्थागत बैंकिंग प्रमुख नियुक्त किया 
  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू दूरदर्शन महानिदेशक नियुक्त 
  • सुनील भारती मित्तल इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नियुक्त 
  • रेल मंत्रालय ने पार्सल लीजिंग और पार्सल कार्गो ट्रेन एक्सप्रेस हेतु उदार नीतियों की शुरुआत की 
  • सरकारी स्कूलों में स्वयंसेवा के लिए केंद्र सरकार ने विद्यांजलि मोबाइल एप्प की शुरुआत की 
  • रूस द्वारा सबसे शक्तिशाली परमाणु आइसब्रेकर आर्कटिका का शुभारम्भ 
  • मुजफ्फरपुर में भेल ने 195 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का लोकार्पण किया 
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आइवरी कोस्ट ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच सहायक कंपनियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक के विलय को मंजूरी दी 
  • ब्रेंबल केय, जलवायु परिवर्तन से विलुप्त होने वाला पहला स्तनपायी जीव घोषित 
  • फिजी के पीटर थॉमसन संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित 
  • गुजरात के शियाल बेट ने आजादी के 70 साल बाद बिजली की सुविधा प्राप्त की 
  • फ्लोरिडा के स्टोनगेट बैंक ने क्यूबा में उपयोग के लिए पहला अमेरिकी क्रेडिट कार्ड जारी किया 
  • महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेटकीपर के रूप में 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया 
  • गुणित चड्ढा ने ड्यूश बैंक एशिया प्रशांत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दिया 
  • इज़राइल पहली बार संयुक्त राष्ट्र की स्थायी समिति का अध्यक्ष निर्वाचित 
  • दिल्ली परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दिया 
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल श्रम ट्रैकिंग सिस्टम का उद्घाटन किया 
  • बृहस्पति की तरह दिखने वाले ग्रह केपलर-1647बी की खोज की गयी 
  • 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया 
  • गंगा नदी पर जल मार्ग विकास परियोजना वाणिज्यिक नेविगेशन सक्षम होगा 
  • माइक्रोसॉफ्ट ने लिंक्डइन को 26.2 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की 
  • सत्यपाल जैन विधि आयोग के सदस्य नियुक्त 
  • जस्टिस राकेश रंजन प्रसाद मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त 
  • टाटा पावर ने वेलस्पून रिन्यूवेब्ल्स के अधिग्रहण हेतु समझौता किया 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने फिना महिला वाटर पोलो विश्व सुपर लीग फाइनल जीता 
  • प्रियंका चोपड़ा टीन च्वाइस पुरस्कार 2016 के लिए नामित 
  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को पूरे विश्व में मनाया गया 
  • चीन ने 23वां बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रक्षेपित किया 
  • साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज़ जीती 
  • रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का लोकार्पण किया 
  • रेलमंत्री ने बनमांखी-पूर्णिया रेलखंड और पिपरहा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. 
  • जी कल्याण कृष्णन ने परमाणु ईंधन परिसर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया 
  • एनआरडीसी और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ सहमति पत्र पर स्याही एग्रीबिजनेस ऊष्मायन केन्द्र शुरू करने के लिए हस्ताक्षर 
  • पेड्रो पाब्लो कुक्ज़िन्सकी ने पेरू का राष्ट्रपति चुनाव जीता 
  • असम में शोधकर्ताओं ने धान की दो किस्मों रंजीत सब-1 एवं बहादुर सब-1 का विकास किया 
  • एन आर विसाख मुंबई मेयर्स अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने 
  • भारतीय लेखक अखिल शर्मा अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य सम्मान से पुरस्कृत 
  • भारतीय रिज़र्व बटालियन का नाम महाराणा प्रताप पर रखा जायेगा 
  • विश्व का पहला 3D–प्रिंटेड विमान थॉर अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस एग्जीबिशन में प्रदर्शित 
  • गूगल और टाटा की संयुक्त पहल "इंटरनेट साथी" का पश्चिम बंगाल में शुभारम्भ 
  • अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा ऑस्ट्रलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित दवा मेल्डोनियम के सेवन के लिए मारिया शारापोवा पर दो वर्ष का प्रतिबंध 
  • फेसबुक इंडिया के नए एमडी उमंग बेदी नियुक्त 
  • ग्रीन कांसेप्ट आधारित स्टेट डाटा सेंटर का शुभारंभ करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया 
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने इस्तीफा दिया 
  • जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2016 की मेजबानी लखनऊ करेगा 
  • राजस्थान सरकार ने वायु गुणवत्ता सूचकांक जाँच हेतु राज वायु मोबाइल ऐप का शुभारम्भ किया. राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जिसने राज्य स्तर पर यह एप लॉन्च किया है. 
  • टिंटू लुका ने एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर दौड में रजत पदक जीता 
  • नेपाली राष्ट्रगान के संगीतकार अम्बर गुरुंग का निधन 
  • सेरेना विलियम्स दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण 
  • रेल मंत्री ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर लाइन के विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया 
  • सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हेतु रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी 
  • गुवाहाटी द्वारा गंगा नदी की डॉल्फिन कोशहर जीवघोषित किया गया 
  • गरबाइन मुगुरूजा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल ख़िताब जीता 
  • दीया मिर्जास्वच्छ साथीअभियान के ब्रांड एंबेसडर बनी 
  • नेस्ले औरअलीबाबाने प्रोडक्ट बेचने हेतु समझौता किया 
  • अशोक गणपति एयरटेल बिज़नेस के निदेशक नियुक्त 
  • डेशॉना बार्बर ने मिस यूएसए का ख़िताब जीता 
  • इंटरनेशनल एयरोस्पेस प्रदर्शनी में विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड विमान थॉर प्रदर्शित 
  • असम राज्य विधानसभा ने कारोबार सरलीकरण व्यापार विधेयक 2016 पारित किया 
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने जय जवान आवास योजना का शुभारम्भ किया 
  • नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला बनी 
  • वी नारायणसामी ने पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली 
  • एन के चारी मैसूर स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक नियुक्त 
  • केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विश्व पर्यावरण दिवस(6 June) पर टाइगर एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किया 
  • सी आर शशिकुमार स्टेट बैंक ऑफ़ त्रावनकोर के प्रबंध निदेशक नियुक्त 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित 
  • भारत में किन्नरों को पेंशन और खाद्य लाभ देने वाला ओडिशा पहला राज्य बना 
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की शुरूआत की 
  • प्रधान मंत्री मोदी ने भारत में इस्लामिक बैंकिंग को मंजूरी दी 
  • भारत बैलिस्टिक मिसाइल प्रसार व्यवस्था HCOC में शामिल हुआ 
  • राहुल जौहरी ने बीसीसीआई के पहले सीईओ का कार्यभार संभाला 
  • कम्प्यूटेक्स एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी व्यापार शो ताइपेई में आरम्भ 
  • वी चिदंबरनार बंदरगाह को लागत प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पहली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना का शुभारम्भ किया 
  • केंद्रीय कैबिनेट ने चेन्नई मैट्रो रेल परियोजना विस्तार प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की 
  • भारतीय बैंकर राघवन सीतारामन को ग्रीन इकॉनमी विज़नरी अवार्ड दिया गया 
  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय डाक भुगतान बैंक की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की 
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य सेवा के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किये जाने को केंद्र सरकार की मंजूरी 
  • गोथार्ड बेस टनल नामक विश्व की सबसे लम्बी(57.09 km) और सबसे गहरी रेल सुरंग का स्विट्ज़रलैंड में उद्घाटन 
  • 42वें जी-7 सम्मेलन का जापान में समापन

No comments:

Post a Comment